Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली-पंजाब-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी


देश के कई राज्यों में आज मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब समेत करीब 15 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। वहीं, अगले 10 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में आज धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है। रात के समय बिजली कड़कने और तूफान की संभावना है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी जारी है। बांदा में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रयागराज और झांसी में भी तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य का मौसम शुष्क रहेगा, जबकि दक्षिणी यूपी में लू चल सकती है।

राजस्थान में 17 मई से तापमान बढ़ने लगेगा। पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी का दौर शुरू हो सकता है। जयपुर, बीकानेर और भरतपुर समेत कई इलाकों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। गया, भागलपुर, दरभंगा, मधुबनी और कटिहार समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। पटना में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पंजाब के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट समेत कई इलाकों में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 20 मई तक कई हिस्सों में लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में भी बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चल सकती हैं। दूसरी ओर तमिलनाडु में बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का असर दिख रहा है। कई जिलों में भारी बारिश हो रही है और अगले दो दिनों तक तेज बारिश का अनुमान है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |