संग्रामपुर: गुडवर्क! एक बुजुर्ग सहित पांच वारण्टी गिरफ्तार
May 24, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को माननीय न्यायालय सुल्तानपुर के आदेश पर विभिन्न धाराओं में नफर वारण्टियो को संग्रामपुर पुलिस ने भेजा जेल इनमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग निवासी राम किशोर पुत्र बूंदी - डंगरू पुत्र मुन्नु व श्रीराम पुत्र मुन्नु निवासी गण पूरे दयाल मजरे उत्तर गांव थाना संग्रामपुर संजय सिंह पुत्र राजकुमार सिंह अमटाही हरभजन पुत्र जगत पाल करौंदी पर कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवरन टी के निर्देशन में वांछित वारण्टी अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत माननीय न्यायालय सुल्तानपुर के आदेश पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 नफर वारण्टी को न्यायालय भेजा गया। संग्रामपुर प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि संजय सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी अमटाही थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 55 वर्ष व हरभजन पुत्र जगतपाल निवासी करौदी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 45 वर्ष , श्रीराम पुत्र मुनू निवासी ग्राम पूरे दयाल मजरे उत्तरगाँव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 60 वर्ष , डंगरु पुत्र मुनु निवासी ग्राम पूरे दयाल मजरे उत्तरगाँव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 46 वर्ष व रामकिशोर पुत्र बुन्दी निवासी ग्राम पूरे दयाल मजरे उत्तरगाँव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 80 वर्ष पर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी है। उक्त कार्यवाही मे उ0नि0 राम प्रकाश यादव सहित कई पुलिस सामिल रहे।

