Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रूद्रपुरः संजय कॉलोनीवासियों की मांग पर शिव मंदिर परिसर में वाटर कूलर स्थापित, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया लोकार्पण



पंतनगर। संजय कॉलोनीवासियों की मांग पर भीषण गर्मी को देखते हुए किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने व्यक्तिगत सहयोग से शिव मंदिर परिसर में एक वाटर कूलर स्थापित कराया। इस जनहितकारी सुविधा का शुभारंभ उन्होंने कॉलोनीवासियों की उपस्थिति में फीता काटकर किया तथा इसे आम जनता को समर्पित किया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि संजय कॉलोनी के निवासियों की समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि संजय कॉलोनी को सुरक्षित रखने, उसके अस्तित्व को बनाए रखने तथा यहां निवास कर रहे लोगों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर आवश्यक कार्य भी कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। शिव मंदिर परिसर में स्थापित यह वाटर कूलर श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को गर्मी से राहत प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों के लिए उनका प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कॉलोनीवासियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

दौरान मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, नगर पालिकाध्यक्ष नगला सचिन शुक्ला, संदीप वर्मा, सुमित कुमार, नींबू लाल, राजू ठाकुर, हरेंद्र यादव, सावित्री देवी, अल्केश सिंह, सर्वेश राय, सचिन शर्मा, शशिकांत मिश्रा, मोनू ठाकुर, मोनू गुप्ता, राम यादव, छोटू गिरी, लक्ष्मी डिमरी, वेद प्रकाश, सुनील कुमार, अवनीश कुमार, मोनू वर्मा समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |