Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र के एक गांव में रंजिशन मारपीट की घटना में लीलापुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के शकूहाबाद निवासी मो0 इरफान के पुत्र साबिर ने दी गई तहरीर में कहा है कि उन्तीस मई को दोपहर साढ़े तीन बजे गांव में आरोपी सोहेल व सोनू तथा नसीब व नजीब पुत्रगण शरीफ ने रास्ते मे उसे रोक कर गालीगलौज शुरू की। मना करने पर आरोपियों द्वारा लाठी डंडे व कुल्हाडी से पीड़ित पर हमला किया गया। शोर मचाने पर गांव के लोग दौडे तो आरोपियों ने पीडित को जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोहेल समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |