Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः विधवा की पिटाई को लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़।  जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र की सांगीपुर पुलिस ने विधवा की पिटाई को लेकर दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज का मुकदमा शनिवार को दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के सुजाखर निवासिनी शशिप्रभा पत्नी स्व0 राजेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती उन्तीस मई को सुबह दस बजे गांव के कमलेश बहादुर सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके दरवाजे आ धमके। तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने पीड़िता पर जबरिया जमीन लिखवाये जाने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कमलेश समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |