Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रूद्रपुर: डंपरों की चपेट में आकर ट्रांसपोटर समेत दो की मौत! पीडित परिवारो से सामाजिक कार्यकर्ता गाबा नें जतायी संवेदनायें


रूद्रपुर । किच्छा विगत रात्रि डंपर की चपेट में आकर जाफरपुर क्षेत्र में एक चिकित्सक तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तड़के 3.30 बजे किच्छा थाना क्षेत्र के लालपुर स्थित आईडिया कालोनी के निवासी ट्रांसपोटर प्रीत पाल सिंह पुत्र अवतार सिंह आज लालपुर स्थित पैट्रोल पंप पर अपने वाहनो में डीजल भरवाने के लिये पैसे जमा कराने के लिये सड़क पार कर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन नें उनकों कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पंप पर मौजूद कर्मचारियों नें उनके पुत्र अमन को इसकी जानकारी दी तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। लालपुर चैकी एवं किच्छा थानें की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु रूद्रपुर पहुंचाया वहीं देर रात जाफरपुर में तेज रफतार डंफर का शिकार हुये  मंटू चन्द्र राय के शव का भी पोस्टमार्टम हुआ।

समाजसेवी सुशील गाबा नें कहा कि हाईवे अब सफर का रास्ता कम, मौत का गलियारा ज्यादा बनते जा रहे हैं। हर दिन किसी घर का चिराग बुझ रहा है, लेकिन व्यवस्था सिर्फ आंकड़े गिन रही है। कहीं टूटी सड़क, कहीं अधूरे डिवाइडर, कहीं अंधेरे में डूबे कट और बेसहारा जानवरों के रेलमपेल और ऊपर से ओवरलोड वाहन, बेलगाम रफ्तार और लापरवाह निगरानी से हाल बुरा हो चुका है।

गाबा ने कहा कि जब टोल वसूली में तेजी है, लेकिन सुरक्षा इंतजामों में सुस्ती क्यों? जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जिम्मेदार लोग एयरकंडीशन कमरों से निकलकर सड़कों की सच्चाई नहीं देखेंगे, तब तक हाईवे पर यूँ ही मासूमों का खून बहता रहेगा।

इस दौरान समीर चंद्र राय, हैप्पी रंधावा, करण कुमार, रोहित राय, संजीत राय, प्रसन्नजीत राय, संजीव डे, कालू मांझी, दुलाल राय, पवित्र राय, तापस, पीयूष, सोनू, कमलेश हालदार आदि मौजूद थे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |