Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आफत में जान! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुरी खिलाने वाले दुकानदार विक्रम साओ को पाकिस्तान से आई धमकी


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारग्राम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दुकान पर झालमुरी खाई थी और उस दुकानदार का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया था. इसी सब के चक्कर में झालमुरी विक्रेता विक्रम साओ की जान आफत में पड़ गई हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए शुक्रवार (22 मई) को विक्रम साओ ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से कॉल करके मुझे बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है. मुझे एक वीडियो कॉल आया था, वो एक ग्रुप कॉल थी और उसमें कई लोग मुझे हथियार दिखाकर डरा रहे थे. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने क्या कहा तो वो बोले कि मैंने डरकर फोन ही काट दिया था.

उन्होंने आगे बताया कि उसके बाद बांग्लादेश से मुझे कॉल आई वो फोन पर मारने की धमकियां दे रहे हैं और बहुत गालियां दे रहे थे. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तुम जिंदा हो. उन्होंने आगे बताया कि ऑडियो कॉल करके भी मारने की धमकियां दी जा रही हैं. मुझे बहुत कॉल आ रही है, लेकिन मैं रिसीव नहीं कर रहा हूं. व्हाट्सऐप पर भी मैसेज करके मुझे धमकियां दी जा रही हैं

विक्रम साओ ने आगे कहा कि मेरी जान को खतरा हो गया है. प्रशासन को सूचना देने के बाद सुरक्षा में 2 जवानों की तैनाती की गई है. जब उनसे पूछा गया कि व्हाट्सऐप मैसेज में क्या लिखा है तो उन्होंने बताया कि उसमें कहा गया है कि तुम मेरे टारगेट पर हो और तुम्हारे घर को बम से उड़ा देंगे. उन्होंने कहा कि वो इन सबसे बहुत डरे हुए हैं और उन्हें अपनी जान का खतरा है. घर जाते समय डर लगता है. उन्होंने आगे बताया कि घर चलाने वाला मैं अकेला ही हूं. ऐसे में अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |