Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर आई शशि थरूर की प्रतिक्रिया, बोले- युवाओं की नाराजगी को समझते हैं और यही वजह है कि लोग इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही व्यंग्यात्मक ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को लेकर अब कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने भी प्रतिक्रिया दी है. थरूर ने कहा कि वह इस नए ऑनलाइन आंदोलन से काफी प्रभावित हैं और समझ सकते हैं कि देश के युवा इससे क्यों जुड़ाव महसूस कर रहे हैं. उन्होंने CJP के X अकाउंट को भारत में बंद किए जाने को 'गलत और नुकसानदायक फैसला' बताया.

थरूर ने X पर लिखा कि सिर्फ पांच दिनों में CJP के इंस्टाग्राम पर 1.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. उन्होंने कहा कि वह युवाओं की नाराजगी को समझते हैं और यही वजह है कि लोग इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अकाउंट बंद करने के बजाय युवाओं को अपनी भावनाएं व्यक्त करने का मौका मिलना चाहिए. थरूर के मुताबिक, लोकतंत्र में विरोध, व्यंग्य, हास्य और नाराजगी के लिए जगह होनी चाहिए.

प्रकाशित एक लेख में थरूर ने कहा कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यह दिखाती है कि लोग सरकार से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि इससे विपक्ष को भी यह समझना चाहिए कि जनता के बीच एक बड़ा मौका मौजूद है. थरूर ने अपने पोस्ट में भी दोहराया कि यह ऐसा अवसर है, जिसे विपक्ष को समझना और इस्तेमाल करना चाहिए.थरूर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह आंदोलन आगे कितना चलेगा, लेकिन उम्मीद है कि इससे जुड़े युवा अपनी ऊर्जा को मुख्यधारा की राजनीति या वोट के जरिए बदलाव की आवाज में बदलेंगे. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल होगा.

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत 30 वर्षीय पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजिस्ट अभिजीत दीपके ने की थी. यह तब शुरू हुई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की कुछ टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश ने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' और 'परजीवी' से की थी, जिसके बाद ऑनलाइन विरोध शुरू हो गया.

यह व्यंग्यात्मक राजनीतिक समूह खुद को मजाकिया अंदाज में पेश करता है. पार्टी का कहना है कि इसमें शामिल होने के लिए व्यक्ति का 'बेरोजगार, आलसी, हमेशा ऑनलाइन रहने वाला और प्रोफेशनल तरीके से शिकायत करने में माहिर' होना जरूरी है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |