Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रोटीन से भरपूर मूंगफली की बर्फी, रुई सी नमर मुंह में जाते ही घुल जाए


मूंगफली का स्वाद सभी को पसंद आता है। अगर आपको कुछ टेस्टी, हेल्दी और मीठा खाने का मन हो तो घर में मूंगफली की बर्फी बनाकर खा सकते हैं। बच्चों को मूंगफली की बर्फी का स्वाद खूब पसंद आएगा। खास बात ये है कि मूंगफली की बर्फी बनाना बहुत आसान है। ये बर्फी इतनी नरम बनती है कि मुंह में रखते ही घुल जाए। आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
मूगफली बर्फी की रेसिपी

पहला स्टेप- बर्फी बनाने के लिए 500 ग्राम बिना छिलका वाली मूंगफली लें। अगर छिलका वाली मूंगफली हैं तो उन्हें पहले भून लें और फिर हाथ से मसलते हुए छिलका हटा दें। ध्यान रखें मूंगफली का छिलका बिल्कुल भी जलना नहीं चाहिए। अंदर से मूंगफली का रंग सफेद होना चाहिए।

दूसरा स्टेप- अब मूंगफली को ठंडा होने के बाद उसे मिक्सी में पीस लें। मूंगफली को पीसते वक्त बीच-बीच में मिक्सी रोकते रहें। इससे मूंगफली तेल नहीं छोड़ेंगी और अच्छी तरह बारीक पाउडर जैसी पिस जाएंगी।

तीसरा स्टेप- अब 500 ग्राम चीनी और उसका आधा यानि 250 ग्राम पानी डालकर एक तार की चाशनी बना लें। अगर केसर या कोई रंग डालना है तो वो चाशनी में ही डाल दें। वैसे मूंगफली की बर्फी प्लेन सफेद ही अच्छी लगती है। चाशनी में फ्लेवर के लिए पिसी हुई हरी इलायची पाउडर मिला दें।

चौथा स्टेप- चाशनी में जैसे ही बबल आने लगें तो इसमें 500 ग्राम मावा डाल दें। अगर मावा नहीं है तो आप इसकी जगह मिल्क पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब मावा चाशनी में मिक्स हो जाए तो 2 बड़े चम्मच घी डाल दें और फिर इसमें पिसी हुई मूंगफली मिला दें।

पांचवां स्टेप- सारी चीजों को मिक्स करके देख लें बैटर जैसा होना चाहिए। तैयार बैटर ज्यादा पतला लगे तो थोड़ा और पका लें। अब बैटर की किसी प्लेट में फैला दें। प्लेट पर बर्फी चिपके नहीं इसके लिए या तो बटर पेपर या घी लगा दें। इसे 5-6 घंटे के लिए सेट होने दें। अब अपनी पसंदीदा शेप में बर्फी के टुकड़े काट दें।

तैयार है एकदम स्वादिष्ट और मुंह में घुलने वाली मूंगफली की बर्फी। आप इसे कई दिनों तक स्टोर करके आसानी से खा सकते हैं। आप ऊपर से कोई भी पसंदीदा मेवा लगाकर बर्फी को गार्निश कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |