Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः केन्द्रीय उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के अपलोड की जानकारी उपलब्ध करायें


प्रतापगढ़। केन्द्रीय “उम्मीद पोर्टल-2025” पर अपलोड की गई वक्फ संपत्तियों की सूचनाओं में त्रुटियां पाए जाने के बाद अब एक माह के भीतर सभी विवरणों को संशोधित एवं अद्यतन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। विशेष रूप से 50 एकड़ से अधिक भूमि क्षेत्र वाली वक्फ संपत्तियों के मामलों की गहन जांच और सत्यापन कराया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ ने बताया कि सर्वे कमिश्नर वक्फ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, पीएम विकास एवं वक्फ से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई कई जानकारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। इसके बाद सभी जिलों को रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देश पर अब कलेक्ट्रेट स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां वक्फ संपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन, संकलन और स्पष्टीकरण किया जाएगा। 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद प्रतापगढ़ के सभी मुतवल्ली, प्रबंध समितियों एवं प्रशासकों (विशेषकर 50 एकड़ से अधिक भूमि से सम्बन्धित) से अपील की गई है कि वे वक्फ संपत्तियों से संबंधित समस्त अभिलेख एवं दस्तावेज जल्द से जल्द जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारीध्सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ कार्यालय विकास भवन प्रतापगढ़ में उपलब्ध कराएं। समय से जानकारी उपलब्ध होने पर उम्मीद पोर्टल पर संशोधन कार्य निर्धारित अवधि में पूरा किया जा सकेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |