प्रतापगढः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष लोक अदालत का 21,22 व 23 अगस्त को होगा आयोजन
May 19, 2026
प्रतापगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,प्रतापगढ़ शाम्भवी-द्वितीय द्वारा बताया गया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा विशेष लोक अदालत दिनांक 21.08.2026, 22.08.2026 एवं 23.08.2026 का आयोजन किया जाएगा , जिसके लिए जनपद प्रतापगढ़ जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई है। साथ-साथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ द्वारा यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 जिसका आयोजन माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशन में किया जा रहा है, में अपने वादो को सुलह समझौते के माध्यम से निपटारा कराया जा सकता है। सचिव द्वारा जनता से यह अपील की गई है कि जिनके वाद वर्षो से लम्बित है वे अपने वाद को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराकर लाभ प्राप्त करें। सचिव द्वारा अवगत कराया गया है कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ में सम्पर्क कर सकते है।

.jpg)