Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः सांसद जितिन प्रसाद के प्रयास लाए रंग, टनकपुरदृपीलीभीत पैसेंजर रेल सेवा का शाहजहांपुर तक विस्तार! यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, क्षेत्र में खुशी की लहर


पीलीभीत। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के लगातार प्रयासों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। रेल मंत्रालय द्वारा टनकपुरदृपीलीभीत पैसेंजर रेलगाड़ी संख्या 55322ध्55323 का विस्तार करते हुए इसे अब शाहजहांपुर तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस महत्वपूर्ण फैसले से पीलीभीत, बीसलपुर, निगोही, शाहबाजनगर तथा शाहजहांपुर क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जाहिर की है। रेलवे मंत्रालय के इस फैसले के बाद अब यात्रियों को आवागमन में अधिक सुविधा मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्र के लोग पीलीभीत से शाहजहांपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन संचालन की मांग कर रहे थे। ब्रॉडगेज लाइन बनने के बाद लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई थीं, लेकिन ट्रेन संचालन को लेकर लगातार मांग जारी थी। इसी मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने रेल मंत्रालय के समक्ष यह मुद्दा मजबूती से उठाया।

बताया गया कि बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा ने भी क्षेत्रीय जनता की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए रेल सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता बताई थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा लगातार रेल मंत्रालय से संपर्क कर इस दिशा में प्रयास किए गए। परिणामस्वरूप अब रेल मंत्रालय ने ट्रेन संचालन को शाहजहांपुर तक विस्तारित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस नई सुविधा से विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों, किसानों तथा दैनिक यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। अब लोगों को कम समय में सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा मिल सकेगी। साथ ही बड़े शहरों तक पहुंच आसान होने से क्षेत्रीय व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से पिछले दो वर्षों में रेलवे क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। वर्ष 2024 में पीलीभीत से विभिन्न शहरों के लिए कई नई रेल सेवाओं का संचालन शुरू हुआ। इसके अलावा गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार, पूर्वांचल एक्सप्रेस का संचालन तथा विभिन्न रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण कार्य भी तेजी से कराए गए।इसके अतिरिक्त पीलीभीतदृमैलानी रेलखंड के दोहरीकरण, टनकपुरदृपीलीभीत रेल क्रॉसिंग के निकट नए ओवरब्रिज निर्माण तथा कई रेलवे परियोजनाओं को भी मंजूरी मिल चुकी है। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा पीलीभीत से शाहजहांपुर के मध्य संचालित नई पैसेंजर रेलगाड़ी संख्या 55363ध्55364 को बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। क्षेत्रीय जनता ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि इस फैसले से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आने वाले समय में रेलवे सुविधाओं का और अधिक विस्तार होगा।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेलवे ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को प्राथमिकता देते हुए इस रेल सेवा का विस्तार कराया गया है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |