Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः गंभीर हादसे में घायल ट्रक चालक को नया जीवन देने वाले डॉ. नितिन मलिक सम्मानित! राष्ट्रीय हनुमान दल ने पटका पहनाकर जताया आभार, कहा- ऐसे चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणा


पीलीभीत। हाल ही में हुई एक बेहद गंभीर सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक के दोनों पैरों में लोहे की सरिया आर-पार हो जाने से उसकी हालत नाजुक हो गई थी। दर्द और रक्तस्राव से जूझ रहे घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ. नितिन मलिक ने अपनी कुशलता, सूझबूझ और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय देते हुए चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

डॉक्टरों की टीम ने कई घंटों की मेहनत के बाद चालक के पैरों में फंसी सरिया को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला और घायल की जान बचाने में सफलता प्राप्त की। इस जटिल ऑपरेशन की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है और लोग डॉ. नितिन मलिक की कार्यशैली एवं सेवा भावना की सराहना कर रहे हैं।डॉ. नितिन मलिक के इस उत्कृष्ट और मानवता से जुड़े कार्य को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मान समारोह आयोजित कर पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि चिकित्सक केवल मरीजों का इलाज ही नहीं करते, बल्कि कठिन समय में लोगों को नया जीवन देने का कार्य भी करते हैं।राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि डॉ. नितिन मलिक ने जिस साहस और समर्पण के साथ घायल चालक का उपचार किया, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। जिला संरक्षक रवि शर्मा, उपाध्यक्ष राहुल गजवानी, जिला प्रवक्ता रामानुज अवस्थी तथा संरक्षक जगदीश सक्सेना ने भी डॉक्टर के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सेवा और समर्पण का प्रतीक बताया।इस अवसर पर संगठन के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने डॉ. नितिन मलिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |