Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः तेज धमाके के साथ उखड़ी सड़क, सहमे लोग


प्रतापगढ़। जिले के लालगंज में एक चैंकाने वाला मामला सामने आया कि नगर में अचानक धमाके के साथ सीसी रोड फटकर उखड़ गयी। धमाके के कारण दुकानदार व लोग घरों से बाहर निकल आये। लालगंज के घुइसरनाथ रोड पर छोटी नहर के समीप शनिवार को तीन बजे के करीब लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत बनी सीसी रोड के नीचे तेज धमाका हो गया। धमाका सुनते ही दुकानदार व स्थानीय लोग बाहर निकल आये। धमाके के कारण करीब सात मीटर चैड़ी सीसी रोड बीच में दरक गयी। कुछ हिस्सा उभर कर ऊपर की ओर निकल आया। सड़क के दोनों तरफ करीब दो सौ मीटर लम्बी दरार बन गयी। काफी देर तक यह मामला लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना रहा। धमाका की वजह लोग सड़क के नीचे बनी गैस बता रहे हैं। अजय कुमार, सर्वजीत, महेश आदि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के कारण लोग भयभीत हो गये। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कराये जाने के लिए उच्चाधिकारियों से मांग उठाई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |