Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः दो आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र की उदयपुर पुलिस ने दलित पीड़िता व परिवार के सदस्यों के साथ विपक्षियों द्वारा मारपीट को लेकर दो आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के पूरे मन्ना सिंह रेहुआ लालगंज निवासिनी रिंकू पत्नी रमेश सरोज ने दी गई तहरीर में कहा है कि पन्द्रह मई को सुबह नौ बजे वह घर पर थी। इस बीच विपक्षी गांव के ही अमरनाथ की पत्नी प्रभावती व वंशीलाल के पुत्र अमरनाथ पाल दरवाजे पर आ धमके। आरोपियों द्वारा रंजिशन गालीगलौज करते हुए मारपीट में पीड़िता व उसकी बेटी सलोनी तथा बेटे प्रेम को गंभीर चोटें आ गयी। शोर मचाने पर आरोपियों द्वारा पीड़िता को जातिसूचक गालियां भी दी गई। आरोपियों ने पीड़िता को कहीं शिकायत करने पर जानलेवा धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीडन, मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |