Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नंगाड़ो के साथ मनाया जश्न! गन्ना राज्यमंत्री के जन सहयोग कार्यालय पर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई


पीलीभीत। पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक प्रचण्ड जीत पर गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के जनसहयोग कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ो के साथ जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाऐं दी। कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा उत्साह पश्चिम बंगाल के नतीजो को लेकर रहा। सुवह से शुरू हुई मतगणना के साथ शाम तक ज्यो ज्यो विधानसभा चुनाव के नतीजो का ग्राफ भाजपा की ओर बढ़ता गया त्यो त्यो कार्यकर्ताओं में जोश भरता गया। शाम को प्रचण्ड जीत की ओर बढ़ रही भाजपा को देखते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जन सहयोग कार्यालय पर एकत्र हुए जहा ढोल नगाड़ो के साथ डांस करते हुए कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जी की शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम में गन्ना राज्यमंत्री के पिता श्री बाबूराम गंगवार एवं अनुज विजय सिंह गंगवार, मरौरी ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा, बरखेड़ा ब्लाक प्रमुख कमलेश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, गन्ना समिति के चैयरमेन दिग्विजय सिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री शैली अग्रवाल, व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल, भाजपा नगर महामंत्री अमरीश शर्मा अम्बू, कार्यालय मंत्री राकेश लोधी, नगर उपाध्यक्ष दीपू कश्यप, अनिल राजा बाग, सभासद सिवली, प्रतीक अग्रवाल, विपिन त्यागी, सुरेश लोधी, पुष्पा उपाध्याय, रत्ना शुक्ला, नन्द किशोर कश्यप, एड0 अमिताभ त्रिपाठी, एड0 नितिन मिश्रा, दीपक भारती, प्रियांशु मिश्रा, शिशुपाल गंगवार, जसपाल सिंह, मनोज मिश्रा, मनोज पटेल, शिवनरायन शर्मा, नितिन अग्रवाल, कमल वर्मा, आकाशदीप शर्मा, अंकुर गुप्ता, मंदीप सिंह शेरगिल, लक्की, शिवांश, ओमप्रकाश वर्मा, शान्ति स्वरूप शर्मा, हरीशंकर, कार्यालय प्रभारी सुनील मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। 

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत बंगाल की जनता की जीत है। पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव चाह रही थी क्योकि टी0एम0सी0 की सरकार से वहा की जनता तंग आ चुकी थी। पश्चिम बंगाल की जीत मोदी है तो मुमकिन है, योगी है तो यकीन है के नारो ने जनता ने आत्मसात किया और भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई। 

संजय सिंह गंगवार, गन्ना राज्यमंत्री।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |