Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गर्मी में शरीर को तुरंत ताकत देने वाला है ये ज्वार का लड्डू, मिनटों में बनकर होगा तैयार


गर्मी में भारी खाना खाने से बचना चाहिए, ऐसे में आप ज्वार के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। ज्वार की तासीर ठंडी होती है। इसमें ठंडक के लिए मिश्री का इस्तेमाल करते हैं। इस लड्डू में ठंडी तासीर वाले बीजों को इस्तेमाल किया जाता है। जब भूख लगे या कुछ मीठा खाने का मन हो तो आप एक लड्डू खा लें। खास बात ये है कि इस लड्डू को बनाने में बहुत ज्यादा घी और मीठे का इस्तेमाल नहीं होता है। इस रेसिपी से आसानी से सिर्फ कुछ मिनटों में ज्वार के आटे के लड्डू बनाकर खा सकते हैं।
ज्वार के आटे के लड्डू की रेसिपी

पहला स्टेप- ज्वार के आटे के लड्डू बनाने के लिए आपको 2 कप ज्वार का आटा लेना है। इसमें डेढ़ कप दूध डालकर आटे का एक स्मूद घोल बनाकर तैयार कर लें। इस घोल को 10 मिनट रेस्ट करने के लिए रख दें।

दूसरा स्टेप- अब कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी डालें और उसमें 2 बड़े चम्मच बेसन डालकर हल्का खुशबू आने तक भून लें। अब इसी में ज्वार के आटे वाला घोल डालकर मिक्स करें। आटा डालने के बाद गाढ़ा हो जाएगा। अब इसमें 2-3 चम्मच घी और डालकर इसे भुरभुरा और खुशबूदार होने तक भून लें।

तीसरा स्टेप- अब भुने हुए ज्वार के आटे को किसी दूसरे बर्तन में डाल दें। इसमें आधा चम्मच पिसी हुई इलायची का पाउडर, थोड़े घी में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और बीज मिलाएं। बीज में चिरौंजी, खरबूजे के बीज, कद्दू के बीज और थोड़ा काजू, किशमिश और बादाम मिलाएं।

चौथा स्टेप- अब मिठास के लिए इसमें 1 कप मिश्री का पाउडर मिला दें। अच्छी तरह सारी चीजों को मिक्स कर लें। हल्का गर्म रहने पर ही इसके लड्डू बांध लें। अगर घी बहुत कम है और लड्डू सही से नहीं बनें तो थोड़ा घी ऊपर से डाल सकते हैं। तैयार हैं स्वादिष्ट ज्वार के आटे के लड्डू। आप ये लड्डू रोजाना खा सकते हैं। ये लड्डू कई दिनों तक खराब नहीं होते हैं। आप इन्हें रास्ते में कहीं सफर के लिए भी बनाकर रख सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |