Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

किस विटामिन की कमी से पेट में गैस बनती है, खाते ही गुब्बारे सा फूल जाता है पेट, जान लें इसके कारण उपाय


क्या आपको अक्सर पेट फूलने, गैस और एसिडिटी की समस्या रहती है? कई बार हम सोचते हैं कि खाने में कुछ गड़बड़ी होने के कारण, मसालेदार खाने की वजह से या गलत टाइमिंग के कारण पेट में गैस बन रही है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे शरीर में किसी खास विटामिन की कमी भी हो सकती है। शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ भुमेश त्यागी की मानें तो कुछ विटामिन ऐसे होते है जिनका आपको पाचन और डाइजेशन से सीधा संबंध होता है। इन विटामिन की कमी या गड़बड़ी से ज्यादा गैस बनने लगती है। जी हां ये विटामिन बी12 और विटामिन डी है जो आपके पेट की लाइनिंग और नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है।
किस विटामिन की कमी से पेट में गैस बनती है?

विटामिन बी 12- शरीर में Vitamin B12 की कमी होने से आपका डाइजेशन बिगड़ता है। वैसे तो दिमाग और शरीर के लिए सभी विटामिन जरूरी हैं लेकिन विटामिन बी12 आपके पाचन तंत्र को सही ढंग से काम करने के लिए जरूरी है। विटामिन बी 12 की कमी होने पर अक्सर लोगों को कब्ज, गैस और पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। ऐसे में साल में एक बार कम से कम अपने विटामिन का चेकअप जरूर करवा लें।

विटामिन डी- दूसरा है विटामिन डी, जिसे हम सनशाइन विटामिन भी कहते हैं। कई रिसर्च बताती है कि विटामिन डी की कमी सीधे तौर पर हमारी आंतों के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई होती है। विटामिन डी शरीर में सूजन को कंट्रोल करता है। इसकी कमी से आंतों में जलन और गैस की समस्या बढ़ सकती है।

मैग्नीशियम- इसके अलावा कई बार शरीर में मैग्नीशियम, जो एक मिनरल है इसकी कमी से भी गैस बन सकती है। मैग्नीशियम की कमी पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स नहीं होने देती जिससे गैस और ब्लोटिंग महसूस होती है।

सबसे पहले शरीर में विटामिन बी12 और विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अंडे, मछली, मीट खा सकते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो दूध, दही और पनीर अपनी डाइट में शामिल करें। अगर आपको हमेशा बहुत ज्यादा गैस बनती है तो अपनी डाइट में दही, छाछ जरूर शामिल करें। दही एक प्रोबायोटिक है जो पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इसके अलावा ज्यादा फाइबर या बहुत कम दोनों में से कोई भी गैस बना सकते हैं। इसलिए फाइबर सही मात्रा में ही लें। डाइट में धीरे-धीरे फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। अगर आप सप्लीमेंट ले रहे हैं तो भरपूर पानी पिए। बिना पानी के फाइबर भी कब्ज कर सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |