अमेठीः गुडवर्क ! सात वारण्टी गिरफ्तार
May 18, 2026
अमेठी। जनपद के थाना शिवरतनगंज पुलिस ने ने बडी कार्यवाही करते हुए सात वारण्टी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष उ0नि0 दयाशंकर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित वारण्टी की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा वाद सं0 282/19 से संबंधित 02 वारंटी इस्तियाक पुत्र इस्तिखार, अफजल पुत्र इस्तिखार निवासीगण ग्राम गढी मोहक्कम मजरे सातनपुरवा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी, एस0टी0 संख्या 1724/12 से संबंधित तीन वारंटी बटाली पुत्र शीतला प्रसाद राज कुमार पुत्र बटाली, व सुखराम पुत्र बटाली निवासीगण ग्राम बखत का पुरवा मजरे लौली थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी, वाद संख्या 1717/16 से संबंधित दो वारंटी राम केवल पुत्र राम हर्ष, व .अभिषेक पुत्र भागीरथी निवासीगण ग्राम जगतपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया है ।
