संग्रामपुर: शार्ट सर्किट से लगी आग
May 18, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा मड़ौली निवासी स्वामी सेवक पाण्डेय उर्फ राजेश पुत्र सत्यनारायण पाण्डेय के घर के पास रखी लकड़ी - गोबर के उपले और उसके ऊपर रखें छप्पर पर शार्ट सर्किट होने से निकली चिनगारी से आग लग गई।आग लगने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई जिसमें गांव वासी बहुत जल्द एकत्रित हो गये बाल्टी व ड्रम में रखे पानी से आग को बुझाया जिससे आग दवाग्नि का रूप नहीं धारण कर पाई । पीड़ित परिवार का कहना है कि गांव में और खेतों में लगे बिजली के तार जर्जर होकर लटक गये है जो हवा के वेग से आपस में टकरा कर आग लगा दे रहे हैं। फिलहाल लकड़ी - गोबर के उपले और छप्पर ही जला गांव के लोगों के सहयोग से आग आगे नहीं बढ़ पाई।
