Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः स्टेशन पर चला “राष्ट्र प्रथम अभियान”, यात्रियों को किया जागरूक


आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे “राष्ट्र प्रथम अभियान” के अंतर्गत रविवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों, स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात आव्हानों एवं राष्ट्रहित से जुड़े संकल्पों के प्रति जागरूक किया गया।

रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों तक “राष्ट्र प्रथम” का संदेश पहुंचाया गया। अभियान के सर्व संयोजक राहुल जैन, पूर्व पार्षद जगदीश पचैरी, पूर्व पार्षद प्रवीण जैन एवं हिमांशु मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने यात्रियों और आमजन से संपर्क कर राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों की जानकारी दी।

कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, ईंधन की बचत करने, सार्वजनिक परिवहन एवं कारपूलिंग को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के सात आव्हानों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए और लोगों से अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आव्हान किया गया।

अभियान के दौरान यात्रियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्रहित से जुड़ा जनजागरण अभियान बताया। रेलवे स्टेशन परिसर में अभियान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने इसका समर्थन किया।

अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रहित की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और “राष्ट्र प्रथम अभियान” के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण के इस अभियान से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |