संग्रामपुर: कालिकन धाम में पिलाया गया शरबत
May 11, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को थाना क्षेत्र संग्रामपुर के पूरे मुहीबसाह निवासी शेर बहादुर सिंह ने अपने हित - मित्र के सहयोग से ब्लाक संग्रामपुर मुख्यालय कालिकन धाम प्रवेश द्वार पर हजारों लोगों को मीठा -शीतल शर्बत पिलाकर भीषण गर्मी में राहत देने का काम किया। शेर बहादुर सिंह ने बताया की भीषण गर्मी में राहत देने के लिए संग्रामपुर क्ष के कालिकन धाम स्थित मां कालिका की शक्ति पीठ प्रवेश द्वार कालिकन धाम दर्शन करने आये भीषण गर्मी से प्यासें श्रद्धालुओं को ठंडक पहुंचाने के लिए स्टाल लगाकर हजारों को शरबत पिलाया।कालिकन धाम आने -जाने वाले लोगों ने इस पुण्य कार्य की सराहना की।

