लखनऊः जम्मू-कश्मीर राज्यपाल मनोज सिन्हा का लखनऊ आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
May 09, 2026
लखनऊ। लखनऊ में राज्यसभा सांसद संजय सेठ के 215 एम.जी. रोड स्थित आवास पर जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा के लखनऊ आगमन पर भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मंत्री एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह तथा भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
