Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः वार्ड 55 शाहदरा में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य शुरू


आगरा।  वार्ड 55 शाहदरा के ट्रांस यमुना फेस-2 क्षेत्र में शिव शक्ति पार्क से लेकर प्रदीप शर्मा के घर से ताज पार्क के कोने तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य नगर निगम हेड से प्रारंभ कराया गया। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही सड़क एवं जल निकासी की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह कार्य कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और कहा कि इससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन भी सुगम होगा। निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आगे भी लगातार कार्य जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |