मिर्जापुर। परी जयसवाल पुत्रीराज कुमार जयसवाल निवासी अनगढ़ रोड तेलियागंज थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की सूचना थाना को०कटरा की साइबर सेल में दी गई। जिसमें पीड़ित को ठग द्वारा फोन अपडेट कराने के नाम पर लिंक के माध्यम से कुल 46,300ध्- रु०ट्राँसफर करा लिया गया था। इस संबंध में आवेदक कि शिकायत को छब्त्च् पोर्टल पर दर्ज किया गया तथा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान बैंकध्मर्चेन्ट से समन्वय कर होल्ड करायी गयी धनराशी 38,000ध्- को शिकायतकर्ता के बैंक खाते वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना को० कटरा पुलिसकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई।

