Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मैनपुरी: रजिस्ट्री प्रक्रिया को गति देने के लिए एसडीएम समेत राजस्व टीम ने किसानों को किया प्रेरित


बेवर/मैनपुरी। लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए अधिग्रहित की जा रही किसानों की जमीनों की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर उपजिलाधिकारी भोगांव एवं राजस्व विभाग की टीम लगातार किसानों के संपर्क में बनी हुई है। प्रशासन द्वारा बैनामा प्रक्रिया के साथ-साथ मुआवजा भुगतान की कार्रवाई को भी तेज किया जा रहा है। तहसील प्रशासन ने किसानों के भुगतान संबंधी पत्रावलियों को तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है।

शनिवार को उपजिलाधिकारी नीरज द्विवेदी ने विकासखंड बेवर के ग्राम चनेपुर, कमालपुर, महमूदिया एवं बहदीनपुर सहित अन्य गांवों का दौरा कर किसानों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने एवं अविलंब बैनामा कराने के लिए प्रेरित किया।

उपजिलाधिकारी नीरज द्विवेदी ने बताया कि तहसील स्तर पर विशेष टीम गठित की गई है, जो किसानों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कराने का कार्य कर रही है। रजिस्ट्री प्रक्रिया निरंतर जारी है तथा जिन किसानों की पत्रावलियां पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें शासन स्तर पर भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होते ही किसानों के खातों में मुआवजे की धनराशि भेज दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पूरी भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हो।

इस मौके पर राजस्व टीम के लेखपाल कौशलेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, अरविंद सिंघानिया, देवेंद्र यादव एवं राजकपूर वर्मा ने भी किसानों से संपर्क कर बैनामा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |