तिलोई: स्मैक कारोबारिन बबली गिरफ्तार
May 29, 2026
तिलोई/अमेठी। जिले की मोहनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।गिरफ्तार महिला की पहचान बबली पत्नी सोनू लोध (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पूरे लंगड़ा मजरे पाकरगांव, कोतवाली मोहनगंज, अमेठी की निवासी है। पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग के दौरान उसे क्षेत्र से पकड़ा।तलाशी के दौरान बबली के पास से 75 ग्राम स्मैक मिली।मोहनगंज पुलिस ने बबली के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की है।गिरफ्तार बबली के खिलाफ मोहनगंज कोतवाली में पहले से ही एससी-एसटी और एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब आधा दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

