Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः डीएम और एसपी ने लेखपाल की मुख्य परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण


कन्नौज। गुरुवार को जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा यूपी एसएससी द्वारा आयोजित लेखपाल की मुख्य परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद कन्नौज में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी पर लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |