Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः सुप्रीम कोर्ट मे लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक-अनुजा सिंह


कन्नौज। न्यायाधीश ध् सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज श्रीमती अनुजा सिंह द्वारा बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) का अयोजन किया जा रहा है। इस महत्तवपूर्ण अभियान का उद्देश्य न्याय को सरल सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण तरीके जन-जन तक पहुंचाना तथा आपसी सहमति एवं सवांद के माध्यम से लम्बित वादों का निस्तारण कराना है। इस अभियान का शुभारंभ 21 अप्रैल 2026 से किया जा चुका है तथा इसकी परिणति 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के रूप मे होगी। उक्त विशेष लोक अदालत सर्वोच्च न्यायालय मे लंबित उपयुक्त वादों को शामिल किया जायेगा। उन्होने बताया कि पक्षकारों के मध्य सुलह समझौते हेतु पूर्व सुलह बैठकों एवं वार्ताओं का आयोजन राज्य जिला तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणो ध् समितियों के मध्यस्थता केन्द्र मे किया जायेगा जहाँ प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगे। पक्षकार इन सुलह वार्ताओं मे व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हो सकते है। जिन वादकारियों के मामले सर्वोच्च न्यायालय मे लंबित है वे अपने मामलों को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 सम्मिलित कराने हेतु सर्वोच्च न्यायालय की वेवसाईट पर उपलब्ध गूगल फार्म भर सकते है। गूगल फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गयी है। सचिव द्वारा अधिवक्तागण वादकारियों एवं जनसामान्य से अपील की गयी कि वे इस अभियान मे सहभागिता करें तथा आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण समाधान की इस अभिनव पहल को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |