Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: विद्युत वितरण व्यवस्था में खामियों पर अवर अभियंताओं ने उठाई आवाज, सौंपा ज्ञापन


गौरीगंज/अमेठी। विद्युत वितरण खंड में व्याप्त समस्याओं और अव्यवस्थाओं को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, शाखा अमेठी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अधीक्षण अभियंता को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर त्वरित समाधान की मांग की। ज्ञापन में अवर अभियंताओं ने बताया कि विभाग में लंबे समय से कई व्यावहारिक समस्याएं बनी हुई हैं, जिससे कार्य संचालन प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि संसाधनों की कमी, कार्यभार का असंतुलन तथा तकनीकी व्यवस्थाओं में खामियां कर्मचारियों के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रही हैं। उन्होंने मांग की कि विभाग में पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, आवश्यक उपकरणों की कमी को दूर किया जाए तथा कार्यक्षेत्र के अनुसार जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण किया जाए। साथ ही फील्ड में आने वाली तकनीकी बाधाओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था की जाए, जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाया जा सके। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों से सकारात्मक पहल करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की अपील की। इस दौरान संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में विभागीय सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर अवर अभियंता आलोक कुमार, सुनील कुमार जायसवाल, उत्कल कुमार, रवि प्रकाश सिंह, अतुल कुमार सोनी, प्रेमचंद कुशवाहा, अमृत लाल यादव, शिव कुमार यादव, अशोक कुमार पाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |