Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः बहन की शादी में शामिल होने जा रही महिला बैग काट जेवरात चोरी, केस दर्ज


लखनऊ। आलमबाग बस स्टैंड पर दो सप्ताह पूर्व बहन की शादी में शामिल होने अम्बेडकर नगर जा रही महिला को निशाना बना बैग काट लाखों रूपये के जेवरात चोरी घटना को अंजाम दे फरार हो गए। मूल रूप से हुसैनपुर सकरवारी पोस्ट कोरा थाना बेवाना तहसील अकबरपुर जिला अम्बेडकरनगर निवासी सरोजा यादव पत्नी रमेशचन्द्र यादव के अनुसार वह बीते 8 मई की सुबह करीब 8रू20 बजे अपने पति व बच्चों के साथ आलमबाग बस स्टैंड से गृह जनपद अम्बेडकरनगर बहन की शादी में शामिल होने जाने आई थीं। आरोप है कि एक संदिग्ध युवक उनका पीछा करते हुए बस संख्या यूपी 78 केटी 1914 में चढ़ गया। पीड़िता का कहना था उन्होंने अपना बैग ड्राइवर की सीट के पास रखा था, तभी उक्त युवक ने खुद को ड्राइवर बताते हुए वहां बैग रखने से मना कर दिया और कहा कि इससे बस चलाने में दिक्कत होगी। इसके बाद महिला ने बैग को ड्राइवर सीट के पीछे खाली जगह पर रख दिया। उस समय बस में चालक और परिचालक मौजूद नहीं थे। आरोप है कि वह बच्चों के साथ पास की सीट पर बैठ गईं जबकि उनके पति वॉशरूम चले गए। इसी दौरान संदिग्ध युवक ने बैग की साइड की चैन खोलकर बैग काट दिया और उसमें रखा जेवरों का बैग पार कर दिया। चोरी गए आभूषणों में कई सोने की चैन, हार, अंगूठियां, झाला, नथिया, चांदी की पायल, तोड़िया, सिक्के, विछिया समेत बच्चों के चांदी के आभूषण शामिल थे। जिसकी जानकारी  होने पर उसने स्थानीय आलमबाग कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर चोरी की धारा में केस दर्ज कर बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चोरों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |