लंभुआ/सुल्तानपुर। विकास खण्ड लंभुआ की ग्राम पंचायत धनुहुआ मदनपुर देवरार में ग्राम पंचायत पर बिना कनेक्शन स्ट्रीट लाइट व अन्य सार्वजनिक जगहों पर अवैध बिजली संचालन का मामला सामने आया। ग्राम निवासी राहुल निषाद ने खण्ड विकास अधिकारी को पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव में लगी स्ट्रीट लाइटों का कोई विधिवत विद्युत कनेक्शन नहीं है। न ही पंचायत के नाम से कोई बिजली बिल जमा किया गया है। इससे शासकीय धन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और बिना कनेक्शन वाली लाइटें बंद कराने की मांग की थी।
मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत लंभुआ ने 27 मई 2026 को जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच आख्या भेजी। आख्या में कहा गया कि राहुल निषाद की ऑनलाइन शिकायत संख्या 40017926018630 दिनांक 16.05.2026 के क्रम में जांच कराई गई।
जांच में ग्राम सचिव ने बताया कि ग्राम पंचायत की परिसंपत्तियों में विद्युत आपूर्ति के लिए पंचायत के नाम से ही वैध विद्युत संयोजन लिया गया है। इससे पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय व अन्य परिसंपत्तियों में बिजली निर्बाध चल रही है। बिल का भुगतान भी ग्राम पंचायत द्वारा समय-समय पर नियमानुसार किया जाता है।
एडीओ ने आख्या में कहा कि शिकायत के आलोक में प्रकरण निक्षेपित किए जाने योग्य है। यानी आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।

.jpg)