Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः सड़क किनारे खड़े वाहनों से बिगड़ी व्यवस्था, इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित


बीसलपुर। नगर में सड़क किनारे खड़े किए जा रहे वाहनों और ई-रिक्शों के कारण यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। इसका असर आम लोगों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। तहसील और कोतवाली मार्ग पर पूर्व में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के लिए अभियान चलाया गया था, लेकिन कुछ दिनों की राहत के बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है। विशेष रूप से बीआरसी के पिछले गेट के पास सड़क पर ई-रिक्शा, कार और अन्य वाहन खड़े किए जाने से मार्ग संकरा हो जाता है। पास में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार आपातकालीन स्थिति में जाम जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ने की आशंका बनी रहती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अनियंत्रित तरीके से खड़े वाहनों के कारण आए दिन यातायात बाधित रहता है। लोगों ने प्रशासन से दोबारा अभियान चलाकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आम जनता और इमरजेंसी सेवाओं को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |