संग्रामपुर: तपती गर्मी! कालिकन धाम में भक्तों की भारी भीड़
May 18, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को संग्रामपुर के कालिकन धाम में मां कालिका की पूजा-अर्चना करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। ज्येष्ठ मास में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस का चढ़ा हुआ पाया और तपती गर्मी भी श्रद्धालुओं की आस्था पर रोक नहीं लगा पाई ।कालिकन धाम में भीषण गर्मी के बावजूद भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार की भीड़ उपर से तपती गर्मी में श्रद्धालु को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि ज्येष्ठ मास चल रहा है इस समय शादी - विवाह उपरांत नवविवाहित जोड़े अपने गृहस्थ जीवन को सुखमय बनाने के लिए कालिकन धाम आकर कालिका मां की पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लेने से भीड़ बढ़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि खेती - बाड़ी का काम कम होने के कारण भीड़ बढ़ गई है। मंदिर में महिला पुलिस बल के साथ दर्जनों पुलिस कर्मी तैनात रहे।

