Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: अज्ञात वाहन की टक्कर से चोटिल बाइक सवार की मौत, अंतिम क्रिया बाद भाई ने दर्ज कराया केस


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में एक माह पूर्व एक अज्ञात वाहन की टक्कर से चोटिल बाइक सवार की मौत हो गई।  मृतक के भाई ने अंतिम क्रिया के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मूल रूप से ग्राम-देवीखेड़ा थाना-रहीमाबाद जिला-लखनऊ  निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र छोटेलाल ने बताया बीते 25 अप्रैल को उसका भाई सुशील कुमार अपने मित्र सरवन के साथ बाइक संख्या यूपी 32 क्यू ए 2346 पर पीछे बैठकर मदारी खेड़ा से बुध्देश्वर अपने घर जा रहा था। इस दौरान कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित वालाजी मंदीर के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने उसके भाई की बाइक मे टक्कर मार फरार हो गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और बाइक पर पीछे बैठा उसका भाई सुशील गम्भीर रूप से चोटिल हो गया था जिसे इलाज के लिए नजदीकी लोकवन्धु अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके पश्चात उसने अपने भाई का अंतिम क्रिया कर स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई की शिकायत पर शनिवार को केस दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |