Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, जिला टॉपर सहित मेधावी छात्र हुए सम्मानित! चिरौंजी लाल वीरेन्द्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर जताया गया गर्व


पीलीभीत।  चिरौंजी लाल वीरेन्द्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र यश प्रजापति ने हाईस्कूल में जिला टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जबकि इंटरमीडिएट वर्ग में प्रमोद कुमार ने जिला मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय समिति के प्रांतीय सदस्य एवं विभाग संघचालक ओमप्रकाश गंगवार ने कहा कि प्रतिभा निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास से विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि श्रेष्ठ नागरिक बनना भी है।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच बनाए रखने तथा कठिन परिस्थितियों में भी धैर्यपूर्वक आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि असफलता सफलता की ओर बढ़ने का महत्वपूर्ण चरण होती है।

समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य बृजेंद्र अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित कर निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विनोद श्रीवास्तव, संजीव गोस्वामी, प्रशान्त सक्सेना, लोकेश सिंह, राकेश वर्मा, पूनम मिश्रा, मंजू यादव, विनोद दीक्षित, पंकज गुप्ता, संतोष मिश्रा, संजीव पाराशरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण उत्साह, गौरव एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |