कन्नौजः पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया फुटवियर शोरूम का उद्घाटन
May 14, 2026
गुरसहायगंज /कन्नौज। गुरुवार को नगर के तिराहा पर स्थित गुलजार मार्केट मे एक नए फुटवियर शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी तहसीन सिद्दीकी ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया और व्यापारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हाजी तहसीन सिद्दीकी ने कहा कि नगर व क्षेत्र मे नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने दुकान संचालक मो0 चांद खां की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम मे पूर्व सभासद अयूब सिद्दीकी प्रधान पद के प्रत्याशी मौला बंबईया समाजसेवी इमरान उर्फ पीला एवं नगर के कई गणमान्य लोग व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नई दुकान का अवलोकन किया और संचालक को बधाई दी।

