प्रतापगढः समाधान दिवस में एक सौ पैंतालिस शिकायतों में तेरह का हुआ निस्तारण
May 16, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। सम्पूर्ण समाधान दिवस में लालगंज में एक सौ पैंतालिस शिकायतों में तेरह शिकायतों का अफसरो ने निस्तारण कराया। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस मंे सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग की चैरान्नवे, पुलिस सत्ताईस, विकास छः, विद्युत विभाग चार, आपूर्ति पांच व अन्य विभागों की नौ रहीं। सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखहरा निवासी छेदी ने दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के प्रधान द्वारा लेखपाल की मिलीभगत से उसकी भूमिधरी जमीन में जबरिया चकरोड निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने यह भी कहा है कि मामले मे सक्षम न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित है। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने तहसीलदार को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। लालगंज निवासी अधिवक्ता शेष तिवारी, विनोद सोनी, हरिमोहन यादव आदि ने शिकायती पत्र देकर घुइसरनाथ रोड से निकलने वाली नहर में झाड़ी की सफाई न होने से लोगों को हो रही असुविधा की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। एसडीएम ने अधिशाषी अभियंता सिंचाई को समाधान कराए जाने के बाबत पत्र लिखा है। संचालन तहसीलदार गरिमा वर्मा ने किया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी एसपी मिश्र, पूर्ति निरीक्षक अमित शुक्ल, बीडीओ मानवेंद्र शर्मा, अधीक्षक डा0 अरविंद गुप्ता आदि रहे।

.jpg)