Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः डीएम एवं एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, मौके पर 12 शिकायतों का हुआ निस्तारण


प्रतापगढ। जिले में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में तहसील पट्टी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पट्टी तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 286 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से राजस्व विभाग की 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 286 शिकायतों में से 146 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 38, विकास विभाग से 22, समाज कल्याण से 06, शिक्षा से 05, स्वास्थ्य से 03 एवं 66 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई। पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा सुना गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता कलीमउल्ला निवासी ग्राम गोई, पोस्ट-सरखेलपुर पट्टी ने शिकायत किया कि प्रार्थी का भाई तौफीक अली केबिल व खम्भे का जो स्टीमेट बना था उसको 3 साल पहले पैसा जमा कर दिया था, 1 साल पहले खम्भा भेजकर गड़वा दिये परन्तु आज तक केबिल नहीं भेजे, प्रार्थी तीन साल से पावर हाउस का चक्कर लगा रहा है, इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि शिकायत का नियमानुसार कार्यवाही कर प्रकरण का निस्तारण कराये। डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं की मौके पर जाकर जांच करते हुए उसका यथाशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें। 

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों का निपटारा करें, जिसमें शिकायतकर्ता की संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनता की समस्याओं के समाधान मंें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अधिकारियों को प्राप्त सभी शिकायतों का समय पर और सही तरीके से समाधान करने के निर्देश दिये गये। उन्होने निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाये। 

उक्त अवसर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विनम्रता से सुनते हुए निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्र, डीएफओ आशुतोष गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, जिला विकास अधिकारी सन्तोष कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |