Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: नहरों मे नहीं पानी, चौपट हो रही किसानी


जगदीशपुर/अमेठी। धान की नर्सरी करने के ऐन मौके पर नहरों मे पानी नदारद है जिसके चलते किसानों की किसानी चैपट होने के कगार पर है जिम्मेदार विभागीय अधिकारीगण बेखबर हैं। विकास खंड के अंतर्गत स्थित सरेसर,रानीगंज, वारिसगंज, जाफरगंज, औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर, आनंदनगर, थौरी, कटेहटी, मद्दूपुर उमरवल, चैधीपुर समेत विभिन्न माइनरों मे अभी तक पानी नहीं छोडा गया है जबकि किसान धान की नर्सरी डालने के लिए ट्यूबवेलों का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं कुछ किसान माइनर मे पानी आने का इंतजार कर रहे हैं कि यदि पानी आ जाता तो खेतो मे पानी भरकर धान की बुआई कर देते। समय से माइनरों मे पानी ना आने से किसानों की खेती चैपट हो रही है रमेश, जगमोहन, राजेश, बकरीदी, साहब लाल आदि किसानों ने बताया कि माइनरों में पानी तब आता है जब भयंकर बरसात होने लगती है इस मौके पर जब जरूरत है तो नहरे सूखी पडी रहती हैं सिचाई विभाग के अधिकारियो की उदासीनता के चलते किसान परेशान हैं किसानों ने उच्च अधिकारीगणो से मांग किया है कि नहरों मे पानी छोडा जाए जिससे किसानों की समस्या का समाधान हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |