प्रतापगढ़। जिले में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिलाधिकारी को 17 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया जिसमें शिक्षा के बाजारीकरण व अभिभावकों के ऊपर री एडमिशन फीस के नाम पर बनाए जा रहे दबाव व विद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर ज्ञापन के माध्यम से इन विषयों की जांच करने के लिए एक जांच कमेटी का गठन करने के लिए कहा गया।
इस मौके पर प्रतापगढ जिला संयोजक शुभम मिश्र ने कहा की प्राइवेट विद्यालय प्रतिवर्ष एडमिशन फीस के नाम पर मनमानी तरीके से अभिभावकों से एक मुस्त धनराशि जमा करवाई जा रही है जिससे अभिभावकों के ऊपर एक बड़ा बोझ पड़ता है प्रशासन को एक गाइडलाइन तैयार करनी चाहिए जिससे एक मानक फीस का तैयार हो सके।
इस मौके पर कुण्डा जिला सयोजक अमर सिंह ने कहा जनपद में अधिकतम विद्यालय अपने कैंपस में ही पुस्तक व ड्रेस या किसी एक दुकान से विक्री करते हैं जो की नियमों के खिलाफ है।
इस मौके पर अभाविप प्रतापगढ विभाग संगठन मंत्री अनिल ने कहा की इन विषयों की जांच करने के लिए एक जांच समिति का गठन किया जाएं जिसमे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता भी सदस्य हो जिससे जांच निष्पक्ष रूप से हो सके और गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय बन्द हो और शिक्षा का बाजारीकरण होना बन्द हो
इस मौके पर पूर्व प्रांत सह मंत्री सुधांशु रंजन मिश्र ,प्रांत कार्यकारणीय सदस्य रोहित उपाध्याय,शशांक सिंह, तहसील संयोजक स्वतंत्र पाण्डेय, शनि शर्मा, अभिषेक शुक्ल,शुभम पाल,श्लोक ओझा,,सुशांत राजपूत,शौर्य ओझा आदि लोग मौजूद रहे।

