Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

'नंबर गेम' हुआ पूरा, अब राज्यपाल से मिलेंगे विजय


तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से मिलने का वक्त मिल गया है। वे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इससे पहले सरकार के गठन के लिए एक पेच सुलझता था तो दूसरा उलझ जाता था। इस तरह से टीवीके चीफ विजय के सीएम बनने का इंतजार लंबा होता जा रहा था। पहले तो बहुमत के लिए विधायकों की संख्या का जुगाड़ करना एक बड़ी समस्या थी। जब यह समस्या सुलझी तो अब सरकार बनाने का दावा करने के लिए लोकभवन जा रहे विजय को लौटना पड़ा। बताया गया कि राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर की ओर से शाम 6 बजे मिलने का समय विजय को नहीं मिला। इसलिए उन्हें लौटना पड़ा है। इस तरह से उनके सीएम बनने का इंतजार लंबा होता जा रहा था। लेकिन थोड़ी देर बाद लोकभवन से संदेश मिलने के बाद वे राज्यपाल से मिलने के लिए पहुंचे।

इससे पहले आज विजय ने 120 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया। वीसीके ने भी विजय को समर्थन दे दिया। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने भी बिना शर्त समर्थन देने की बात कही है। इस तरह बहुमत का आंकड़ा छूने के बाद टीवीके कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी विजय को नई सरकार बनाने के लिए शुभकामनाएं दे दी।

बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है। खुद विजय दो सीटों से चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। ऐसे में उनकी पार्टी की के विधायकों की कुल संख्या 107 रह जाती है। कांग्रेस ने पहले ही समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के कुल 5 विधायक हैं। वहीं आज वीसीके के दो विधायकों को समर्थन भी विजय को मिल गया। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के दो विधायक भी विजय के समर्थन में आ गए। सीपीआई और सीपीआईएम के 2-2 विधायकों को समर्थन भी टीवीके को मिल गया है। इस तरह से कुल 120 विधायकों के समर्थन से विजय सरकार बना सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |