लंभुआ/सुल्तानपुर। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर लंभुआ कोतवाली के बगल स्थित हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद शुरू हुए भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस विशाल भंडारे का आयोजन शिव शंभू जन सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हनुमान जी के जयकारों से भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, बूंदी और शरबत का प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन में ट्रस्ट के मुख्य आयोजक एडवोकेट कुलदीप दुबे, वेद प्रकाश सिंह समेत समिति के दर्जनों सेवादारों ने व्यवस्था संभाली। शाम तक भंडारा चलता रहा।

