Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः तोडफोड़ तथा मारपीट व धमकी को लेकर दर्जन भर के खिलाफ मुकदमा


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र में बोलेरो वाहन में तोडफोड तथा मारपीट व गालीगलौज एवं धमकी को लेकर सांगीपुर पुलिस ने दर्जन भर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिले में सांगीपुर थाना के पहाड़पुर निवासी मनोज कुमार यादव पुत्र रघुनाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पन्द्रह मई की रात लगभग पौने नौ बजे वह लोग सगाई कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखहरा के पास सामने से असामान्य दशा में बाइक सवार दो आरोपियों ने जबरन ओवरटेक कर बोलेरो को रोक लिया। आरोपियों द्वारा गालीगलौज करते हुए वाहन में सवार महिलाओं के साथ मारपीट की गयी। विरोध करने पर आरोपियों ने जानलेवा धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी वाहन का शीशा तोड़कर धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्जन भर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |