Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मई में दिन की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ! जानें मौसम का हाल


नई दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. उत्तर भारत कई क्षेत्रों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल पा रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत में 10 से 13 मई के दौरान कुछ स्थानों पर गरज, बिजली तथा 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की संभावना है. 11 से 13 मई के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है.

वहीं, दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो अगले 24 घंटों के दौरान यहां तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है. इसके बाद 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे (-3.1 से -5.0 डिग्री सेल्सियस ) रहा, जबकि दिल्ली के बाकि हिस्सों में यह सामान्य (-1.5 से 1.5 डिग्री सेल्सियस ) रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी गति 15-20 किमी/घंटा रही और झोंकों के साथ यह 46 किमी/घंटा तक पहुंच गई।

दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है और ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. हालांकि, पूर्वी हवाओं के चलने से तापमान में कोई खास बढ़तरी देखने मिल रहा है. गुरुवार (7 मई) को दिल्ली का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा. IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार (8 मई) को न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. आसमान आज साफ रहने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 15-20 किमी/घंटा रहने का अनुमान है और झोंकों के साथ हवा की गति बढ़ सकती है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज मुख्य रूप से धूप खिली रहेगी और आसमान साफ रहेगा, जो बाद में आंशिक रूप से बादलों से घिर सकता है. हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में मौसम के उतार-चढ़ाव को देखतते हुए मौसम विभाग ने कुछ सावधानियों लोगों को बरतने की सलाह दी है. बदलता मौसम बच्चे, बुजुर्गऔर पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों की स्वास्थय परेशानी को बढ़ा सकता है. इसके अलावा गर्मी को देखते हुए हल्के व ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनने को कहा गया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |