Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: नगर मे बदहाली देख बिफरे पूर्व प्रत्याशी आसिफ जमाल ! आसिफ जमाल ने स्थानीय प्रतिनिधियों को घेरा


गुरसहायगंज। विकास की बाट झेल रहे नगर वासियों की समस्याओं को लेकर आसिफ जमाल अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे गुरसहायगंज नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी ने नगर की बुनियादी सुविधाओं की बदहाली पर गहरा रोष व्यक्त किया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

भ्रमण के दौरान आसिफ जमाल ने पाया कि नगर की अधिकांश सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जिससे नगर वासियों को आवागमन मे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा नाराजगी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को सुविधा मिलने को लेकर दिखी। उन्होंने आरोप लगाया कि कागजों पर विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन हकीकत मे नगर के कई पात्र लाभार्थियों को अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका हैं। जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की बू आ रही है।इसके अलावा उन्होंने जर्जर सड़कें। मुख्य मार्ग से लेकर गलिया तक गड्ढों मे तब्दील हो चुकी हैं।

पूर्व पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे आसिफ जमाल पप्पी ने कहा कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन और नगर पालिका अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पूर्व प्रत्याशी ने दो टूक शब्दों मे कहा कि वह नगर वासियों के हक की इस लड़ाई को रुकने नहीं देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही टूटी सड़कों की मरम्मत का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो वह अपने समर्थको के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। आसिफ जमाल की इस सक्रियता ने क्षेत्र के सियासी गलियारों मे हलचल पैदा कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |