प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं अपर जिला अधिकारी प्रतापगढ़ आदित्य प्रजापति के निर्देशन में तहसील सदर में इनएक्टिवेट एचएलबी प्रकरणों का तत्काल एक्टिवेट करा कर फील्ड में भेजा गया।
तहसीलदार सदर अनिल कुमार ने रविवार को तहसील सभागार में ऐसे प्रगणक को चिन्हित किया जिनकी एचएलबी एप एक्टिवेट नहीं थी उन्हें तहसील में बुलाकर उनके एचएलबी ऐप को एक्टिव करा कर तत्काल फील्ड में भेजा गया और उन्होंने कहा की फील्ड में जाकर पूरे ईमानदारी एवं कार्य कुशलता से भवन गणना का कार्य संपन्न करे इसमें किसी प्रकार की शिथिलता लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा, शशांक कुमार, संदीप कुमार तत्काल एचएलबी ऐप को लॉगिन कराया और उनके जो भी कठिनाइयां थी उसका समाधान करने में अपना सहयोग प्रदान किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से कानूनगो आर के, प्रियंका, कमल ,अनिल चैधरी आदि मौजूद रहे।
