Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः उमरवैश्य समाज सभा का 21वां छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 28 जून को! राष्ट्रीय स्तर का होगा छात्र-छात्रा सम्मान समारोह - रोशनलाल उमरवैश्य


प्रतापगढ़। जिले में जिला उमरवैश्य समाज सभा की एक बैठक सभा के अध्यक्ष गुलाबचंद उमरवैश्य की अध्यक्षता में श्री उमरवैश्य धर्मशाला में संपन्न हुई। जिसमें समाज सभा द्वारा आयोजित 21वां छात्र- छात्रा सम्मान समारोह 28 जून को करने की रूपरेखा बनाई गई। जिसमें इस वर्ष हाई स्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक परीक्षा में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान 28 जून को किया जाना ऐसा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

समाज सभा के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि समाज सभा द्वारा आयोजित छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 28 जून को चिलबिला उमरवैश्य धर्मशाला में आयोजित होगा। समाज सभी छात्र-छात्राओं को 15 जून तक अपनी मार्कशीट व एक फोटो समाज सभा के चैधरी व पदाधिकारी के पास जमा करवा दे जिससे 28 जून को ज्यादा से ज्यादा मेधावियों को सम्मानित किया जा सके। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि इस बार जिले के अलावा पूरे देश भर से समाज के जो भी मेधावी छात्र-छात्राएं हाई स्कूल, इंटर मीडिएट, स्नातक में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण हुए हैं वे अपना आवेदन करते हैं तो समाज सभा सभी को सम्मानित करेगा। छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का विस्तार किया गया है।

समाज सभा के अध्यक्ष गुलाबचंद उमरवैश्य ने कहा कि सभी मेधावि अपना आवेदन हर हाल में 15 जून तक समाज सभा के पदाधिकारी जवाहरलाल बच्चा, रमेश चंद्र मेडौली, गुलाबचंद पृथ्वीगंज, विजय कुमार गड़वारा, कृष्ण कुमार किठावर, नारायण दास शंकरगंज, डाॅ0 श्याम बभनी आदि अपने नजदीक के पदाधिकारी को उपलब्ध करा दें।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मदनलाल आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष कैलाश मैनेजर द्वारा किया गया। सामूहिक विवाह के संयोजक जवाहरलाल बच्चा ने कहा कि सभी पदाधिकारी समाज के मेधावियों के फार्म भरवाने की कृपा करें। इस अवसर पर श्री राम, विश्वनाथ, विजय कुमार, दीपक सभासद, हनुमान प्रसाद, अजय कुमार, देवेंद्र गुप्ता, डॉ0 श्याम, पवनेश कुमार, रमेश, जवाहरलाल बच्चा, गुलाबचंद, मदनलाल, कैलाश मैनेजर आदि समाज सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |