Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: गुडवर्क! चोरी के मामले में दो व एक नफर वारण्टी गिरफ्तार


संग्रामपुर/अमेठी। जनपद अमेठी के थाना संग्रामपुर पुलिस ने वारंटी अभियान के तहत दो वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।बुधवार को थाना संग्रामपुर पुलिस ने क्षेत्र के शिवरामपुर मेरे सहजीपुर निवासी विनोद कुमार पांडेय पुत्र रामपाल पाण्डेय उम्र 47 वर्ष को नफर वारण्टी के तहत जेल भेजा वहीं चोरी के मामले में चर्चित रवि शर्मा पुत्र गजाधर निवासी सांगीपुर मजरे कनू और परवेश कुमार वर्मा पुत्र रामदेव वर्मा निवासी भवानीपुर सरैया कनू को मु0 स077/26 धारा 303(2) के तहत दोनों  वारंटियों को जेल भेजा गया।थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में वांछित वारण्टी  अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के तीन लोगों पर कार्रवाई की गई। इन्हीं में रवि शर्मा पुत्र गजाधर शर्मा पर थाना संग्रामपुर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ से गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन लोगों ने दिनांक बीते 04 मई को ग्राम भवानीपुर सरैया कनू से 03 बकरी व 03 बकरे चोरी किये थे, बरामद रुपये उन्ही बकरियों के बिक्री के है । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष संजय सिंह, उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव, हेका0 विनय कुमार मिश्रा, का0 अनिल कुमार साहित अन्य शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |