Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः रामकृष्ण बने भादर ब्लॉक संयोजक! भाकियू टिकैत की बैठक, क्षेत्रीय समस्याओं पर मंथन


अमेठी। भादर बाजार में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व संगठन के जिला संयोजक राजकुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों एवं स्थानीय लोगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन की नीतियों एवं किसान हितों को लेकर विचार साझा किए गए।बैठक के दौरान किसानों ने स्मार्ट बिजली मीटर से हो रही परेशानियों, आवारा पशुओं के आतंक, नीलगायों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान, बिजली के जर्जर तारों तथा बरसात में तारों में करंट उतरने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उपस्थित किसानों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण ग्रामीणों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग समाधान की दिशा में गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।जिला संयोजक राजकुमार पांडेय ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और किसानों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र वर्मा ने की। इस दौरान प्रेम शंकर द्विवेदी, गीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से रामकृष्ण तिवारी को भारतीय किसान यूनियन टिकैत का भादर ब्लॉक संयोजक नियुक्त किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए संगठन को और मजबूत करने का भरोसा दिलाया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |